नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-10 के डी ब्लॉक स्थित तीन मंजिला फैक्टरी की छत पर शुक्रवार सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें दिखाई देने लगीं। फैक्टरी के गार्ड और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना फैक्टरी मालिक और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग को बुझाया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे सेक्टर-10 डी ब्लॉक स्थित फैक्टरी की छत पर आग लगने की सूचना मिली थी। फैक्टरी में प्लास्टिक के कप-प्लेट और प्रिंटिंग प्लेट्स बनाने का काम होता है। आग छत पर रखे ड्रम में लगी थी। सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार कर कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। आग लगने क...