नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। औद्योगिक क्षेत्र में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और उनकी शिकायतों के निस्तारण के लिए सेंट्रल नोएडा पुलिस ने मंगलवार को सेक्टर-63 के सी ब्लॉक स्थित पुलिस चौकी में पिंक बूथ शुरू किया। डीसीपी महिला सुरक्षा सुनीति ने इसका उद्घाटन किया। यह जिले का 31वां पिंक बूथ है। यहां महिलाओं की शिकायतें सुनने के लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। डीसीपी महिला सुरक्षा ने बताया कि पिंक बूथ आधुनिक सुविधाओं से लैस है। महिलाएं यहां छेड़छाड़, उत्पीड़न और अन्य सुरक्षा संबंधी समस्याओं की शिकायत दर्ज करा सकेंगी। बूथ पर महिलाएं बच्चों को स्तनपान कराने के साथ आराम भी कर सकेंगी। इससे उन्हें अपनी समस्याएं बताने के लिए नजदीक में ही सुविधा मिलेगी और थाने तक जाने की जरूरत कम होगी। सेक्टर-63 औद्योगिक क्षेत्र...