नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक-11 स्थित उमा पब्लिक स्कूल में चल रही सीबीएसई राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 में सोमवार खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मैचों में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया। अंडर-14 वर्ग में अराफा इंग्लिश स्कूल अतर ने असम राइफल्स पब्लिक स्कूल को 4-1 से हराया। श्री शक्ति इंटरनेशनल स्कूल ने स्वामी केशवानंद कॉन्वेंट को 4-1 से मात दी। अखिल भारतीय पब्लिक स्कूल ने द गौडियम स्कूल हैदराबाद को 7-0 से हराया। संजीवन पब्लिक स्कूल और मॉडर्न स्कूल बाराखंबा को वॉकओवर से 3-0 से विजेता घोषित किया गया। वहीं अंडर-17 वर्ग में श्री गुरु हरि कृष्ण पब्लिक स्कूल ने अराफा इंग्लिश स्कूल को 2-1 से हराया। एस्टर पब्लिक स्कूल ग्र...