Noida News: फुटपाथों पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने के लिए प्राधिकरण जल्द कार्रवाई शुरू करेगा
नोएडा, अगस्त 25 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। फुटपाथों पर हो रखे अतिक्रमण को हटाने की प्राधिकरण जल्द कार्रवाई शुरू करेगा। पिछले दिनों उच्चतम न्यायालय के आए आदेश के बाद प्राधिकरण ने योजना बनानी शुरू कर दी है। इसको लेकर सभी वर्क सर्किल के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। हर वर्क सर्किल को योजना बनाकर फुटपाथों को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं। उच्चतम न्यायालय ने पिछले दिनों आम लोगों के चलने के लिए फुटपाथों से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। नोएडा की बात करें तो अधिकांश फुटपाथों पर कब्जा हो रखा है। कहीं रेहड़ी-पटरी तो कहीं बड़े दुकानदारों या शोरूम वालों ने कब्जा कर रखा है। सबसे ज्यादा मास्टर प्लान रोड नंबर-1 पर सेक्टर-3 रजनीगंधा अंडरपास से 12-22 होते हुए सेक्टर-57 तक जाने वाले रास्ते पर है। यहां सेक्टर-8, 9, 10, 12, 22 पर काफी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.