Noida News: फीस धांधली मामले की जांच 10 सदस्यीय समिति करेगी
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) ने पांच करोड़ रुपये से अधिक के कथित फीस धांधली मामले की जांच के लिए आंतरिक स्तर पर 10 सदस्यों की समिति बनाई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के रिकॉर्ड के मिलान के दौरान अप्रैल 2025 में पांच करोड़ रुपये से अधिक की फीस संबंधी कथित अनियमितता सामने आई थी। आरोप है कि छात्रों से प्राप्त फीस का भुगतान विश्वविद्यालय के सॉफ्टवेयर में दर्ज था, लेकिन संबंधित रकम आधिकारिक बैंक खातों में जमा नहीं मिली। मामले में फर्जी यूपीआई ट्रांजेक्शन आईडी और रसीदों के इस्तेमाल के आरोप भी लगाए गए थे। इस मामले में नौ अप्रैल 2026 को तत्कालीन कुलसचिव डॉ. विश्वास त्रिपाठी समेत 12 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। कुलसचिव प्रो चंदर कुमार सिंह ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.