Noida News: फिल्म देखकर लौट रहे युवक और उसके दोस्त को पीटा
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र स्थित सोसाइटी में नशे में धुत तीन युवकों को टोकना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। युवकों ने पहले गाली-गलौज की और फिर विरोध करने पर व्यक्ति को बुरी तरह पीटा। उसका सिर दीवार से टकराया और चेहरे पर कई वार किए। एक आरोपी ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से भी हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। बीचबचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने सेक्टर-113 थाने में तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दी है। सेक्टर-118 स्थित सुपरटेक रोमनो सोसाइटी के टावर ए-3 में रहने वाले पीयूष गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह सात नवंबर की सुबह मूवी देखकर सोसाइटी में लौट रहे थे। इसी दौरान टावर ए-3 के फ्लैट में रहने वाले तीन युवक नशे की हालत में मिले। उनकी पहचान आलोक, अजीत और आलोक के बड़े भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.