Noida News: फार्मासिस्ट को सम्मानित किया गया
नोएडा, सितम्बर 25 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस मनाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ फार्मासिस्ट को सम्मानित किया गया। कनिष्ठ फार्मासिस्ट को मरीजों की सेवा और आपात स्थिति में दायित्वों का अच्छी तरह से निर्वाहन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि स्वस्थ जीवन, सुरक्षित समाज और बेहतर कल के लिए अपने कर्तव्य, समर्पण और सेवा भाव से फार्मासिस्ट ने अपनी अलग पहचान बनाई है। इस मौके पर डॉ. एचएम लवानिया, संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष भीम सिंह चौहान, चीफ फार्मासिस्ट अनीता पाल, संतोष पांडे, नयन सिंह शाह और सेवानिवृत आलोक पांडे समेत अन्य फार्मासिस्ट मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: फार्मासिष्ट के बगैर चिकित्सा सेवा असंभव यह भी पढ़ें- Morad...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.