नोएडा, अक्टूबर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने कंपनी के नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग कर फर्जी वेबसाइट और ई-मेल तैयार किए और करीब 20 लाख रुपये के रुपे गिफ्ट कार्ड हासिल कर लिए। मामले में ब्रांड बटलर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रूही शोर की शिकायत पर साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर के मुताबिक पप्पू दास नाम के व्यक्ति ने इंडियामार्ट के माध्यम से कंपनी की टीम से संपर्क किया था। उसने अपने कारोबार से जुड़े लोगों को देने के लिए रुपे गिफ्ट कार्ड खरीदने की बात कही। इसके बाद उसने आंवी एंटरप्राइजेज की संचालक नीलिमा मलिक के नाम से कंपनी की टीम का परिचय कराया। आंवी एंटरप्राइजेज के नाम से भेजे गए ई-मेल के जरिए 27 सितंबर तथा 14, 15 और 28 अक्तूबर 2025 को चार ऑर्डर किए गए। प्...