नोएडा, जुलाई 11 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। खुद को रेलवे का कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने सेक्टर-51 स्थित एसबीआई शाखा से 14 लाख रुपये का लोन ले लिया। शुरुआत में कुछ किश्तें जमा करने के बाद आरोपी ने भुगतान बंद कर दिया। लगातार डिफॉल्ट पर बैंक ने दस्तावेजों का सत्यापन कराया तो पूरा मामला फर्जीवाड़े का निकला। प्रबंधक ने शिकायत दर्ज कराई यह भी पढ़ें- बैंक धोखाधड़ी में मुंबई, केरल में सीबीआई के छापेबैंक प्रबंधक की जानकारी बैंक प्रबंधक देवांजली मुखर्जी ने बताया कि मई 2022 में दिल्ली रेलवे कॉलोनी निवासी शिबू राम ने लोन के लिए आवेदन किया था। उसने खुद को दिल्ली रेलवे प्रधान कार्यालय में सहायक लेखाकार बताया और वेतन संबंधी फर्जी दस्तावेज जमा किए। इन्हीं कागजों के आधार पर बैंक ने ऋण स्वीकृत कर दिया।आरोपी का फरार होना बैंक अधिकारियों के अनुस...