Noida News: फंदा लगाकर जान दी
नोएडा, अगस्त 8 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के सतना निवासी 36 वर्षीय दिव्यांशु तिवारी वर्तमान में बहलोलपुर गांव में किराये के कमरे में रहते थे। उन्होंने अज्ञात कारण से अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी के अनुसार दिव्यांशु काफी दिनों से बेरोजगार थे। काफी प्रयास के बाद भी उनको नौकरी नहीं मिल रही थी। इस वजह से वह तनाव में रहते थे। घटना के समय पत्नी नौकरी पर गई थी। जब वह रात में वापस आई तो घटना की जानकारी मिली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.