Noida News: प्ले एरिया में गिरकर बच्चे का हाथ टूटा
नोएडा, जुलाई 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर टेकजोन स्थित गोल्डन आई शॉपिंग मॉल के किड्स प्ले एरिया में एक बच्चा गिरकर घायल हो गया। हादसे में उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने मॉल के किड्स जोन प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध न कराने का आरोप लगाया है। ऐस डिवीनो सोसाइटी निवासी मनोज शर्मा ने बताया कि उनका बेटा शिवांश शर्मा नियमित रूप से मॉल के किड्स जोन में खेलने जाता है। इसके लिए वे हर महीने करीब 10 हजार रुपये शुल्क देते हैं। उनका बेटा शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे किड्स प्ले एरिया में खेलने गया था। आरोप है कि सीढ़ियां चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। इससे उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया。
परिजनों के आरोप परिजनों का कहना है कि घटना के समय मौजूद कर्मचारियों ने बच्चे पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.