Noida News: प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या का आरोप
नोएडा, अगस्त 13 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। पुलिस उपायुक्त कार्यालय के पास मिले युवक के शव के मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। परिजनों ने युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर संदेह जताया है। बब्लू कुमार ने बताया कि लखवेंद्र ने दूसरी शादी की थी। कुछ समय पहले वह अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। आरोप है कि पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करती थी। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अमित सक्सेना ने बताया कि पत्नी और उसके प्रेमी पर आशंका व्यक्त करते हुए भाई ने तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.