Noida News: प्रेमिका से बात करने पर युवक की हत्या
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर के सिरसा गोल चक्कर के समीप गुरुवार की रात एक युवक की कपड़ा काटने वाले ब्लेड से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने प्रेमिका से बात करने पर वारदात को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान छीनाझपटी में आरोपी भी ब्लेड लगने से घायल हो गया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। कासना कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से बरेली के नौगवां भगवंतपुर गांव का रहने वाला 32 वर्षीय सुरेश सिरसा गांव में एक किराए के मकान में रहता था। सुरेश कासना औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में नौकरी करता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सुरेश की कंपनी में रबूपुरा का रहने वाला नरेश भी काम करता है। इसी कंपनी में बुलंदशहर की रहने वाली एक महिला भी काम करती है। इस महिला से नरेश का प्रेमप्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.