Noida News: प्राधिकरण 15 नए टैंक खरीदेगा
नोएडा, अक्टूबर 23 -- जलापूर्ति के लिए खरीदे जाएंगे नए टैंकर Noida News: ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट और ग्रेनो ईस्ट में पानी की आपूर्ति के लिए ग्रेनो प्राधिकरण 15 नए टैंकर खरीदेगा। अभी प्राधिकरण के पास केवल छह टैंकर हैं। ऐसे में पानी का संकट होने पर आपूर्ति करना मुश्किल हो जाता है। इनसे सामान्य क्षमता के 45 से 50 हजार लीटर के भूमिगत टैंक को भी भरना मुश्किल हो जाता है। एसीईओ सुमित यादव ने बताया कि एक साथ दो या अधिक सोसाइटी या सेक्टर में लाइन में दिक्कत आने पर आपूर्ति नहीं हो पाने की स्थिति में खराब हालात का सामना करना पड़ जाता है। ऐसे में टैंकर का ही एकमात्र सहारा जलापूर्ति के लिए होता है। ऐसे में नए टैंकरों की खरीद के लिए अनुमति सीईओ रवि कुमार एनजी ने दी है। यह भी पढ़ें- आवास विकास के प्लाट और मकान लेने का मौका, लखनऊ समेत 7 शहरों में होगी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.