नोएडा, नवम्बर 13 -- Noida News: नोएडा। प्रमुख संवाददाता औद्योगिक विकास विभाग में प्रतिनियुक्ति के बाद प्रबंधक से बड़े पद पर विभाग में शामिल कर स्थायी नियुक्ति को लेकर मूल विभाग के इंजीनियर विरोध में उतर आए हैं। इंजीनियरों ने एक संयुक्त पत्र औद्योगिक विकास आयुक्त को भेजा है। इस पत्र में लिखा गया है कि दूसरे विभागों से आए कुछ इंजीनियरों को औद्योगिक विकास विभाग में स्थायी नियुक्ति प्रबंधक से ऊंचे पदों पर देने की तैयारी है। ऐसा होने पर औद्योगिक विकास विभाग के मूल इंजीनियर पदोन्नति से वंचित हो जाएंगे। वहीं दूसरे विभागों से आए इंजीनियर सीधे उच्च पदों पर पहुंच जाएंगे।नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण व उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) के इंजीनियर विरोध करने वालों में शामिल हैं। नोएडा में हुई इस बैठक में 20 से ज्यादा इंजीनियर नो...