नोएडा, सितम्बर 4 -- Noida News: नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्राधिकरण की वेबसाइट पर वर्ष 2019-20 के बाद से बैलेंस सीट से संबंधित कोई जानकारी अपडेट नहीं है। एनुअल रिपोर्ट तो वर्ष 2007-08 के बाद भी अपडेट नहीं है। लोगों ने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए सीईओ को पत्र लिखकर जानकारी देने की मांग की है। प्राधिकरण के सीईओ को भेजे पत्र में सेक्टर-77 प्रतीक विस्टीरिया निवासी अमित गुप्ता ने कहा है कि प्राधिकरण एक सरकारी संस्था है। इसके बावजूद वेबसाइट पर ज्यादातर चीजें अपडेट नहीं हैं। यह पारदर्शिता के नियमों के बिल्कुल विपरीत है। इसकी वजह यह है कि प्राधिकरण की जो आय है वह जनता के दिए गए टैक्स या अन्य साधनों से है। पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपडेट होनी चाहिए ताकि आम लोग भी देख सकें। अमित गुप्ता ने कहा कि वैसे भी प्राधिकरण घोटालों के लिए बदनाम रहा है। ऐसे में आम ल...