नोएडा, जुलाई 17 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शहर के सेक्टर बीटा-2 स्थित श्री वैभव लक्ष्मी सेवा समिति द्वारा शिव परिवार मूर्ति स्थापना और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 27 जुलाई को किया जाएगा। शिव परिवार की मूर्तियां मंदिर परिसर में पहुंचाई जा चुकी हैं। धार्मिक अनुष्ठान और कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं। समिति के अध्यक्ष सतीश नागर ने बताया कि 25 जुलाई को सुबह 9 बजे पूजा प्रारंभ होगी, 27 जुलाई को भव्य शोभायात्रा, हवन, पूजन, मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा, भंडारा और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। -------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...