Noida News: प्रबंधकों ने काम का बोझ कम करने की गुहार लगाई
नोएडा, अगस्त 20 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण के प्रबंधक काम के बोझ से परेशान हैं। काम का बोझ कम करने के लिए ग्रेटर नोएडा के एसीईओ कार्मिक को पत्र लिखकर एक से अधिक विभागों का जिम्मा देने के बजाय प्रत्येक प्रबंधक को एक काम देने की मांग की है। दरअसल, ग्रेटर नोएडा के नालेज पार्क स्थित कलाधाम सोसाइटी में नलकूप की बोरिंग के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बीते माह छह साल के बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में वरिष्ठ प्रबंधक जल, प्रबंधक और सहायक प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। वहीं, सुपरवाइजर और तकनीकी सुपरवाइजर को जेल भेजा जा चुका है। जांच में बड़ी लापरवाही पाई गई थी। उच्चाधिकारियों के आदेश पर सुपरवाइजर, तकनीकी सुपरवाइजर, सहायक प्रबंधक, प्रबंधक और वरिष्ठ प्रबंधक की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।प्राधिकरण के सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.