नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। लुक्सर गांव स्थित जूनियर हाई स्कूल में प्रधानाचार्य का पदभार संभालने पर उमेश राठी को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के प्रदेश महासचिव राजकुमार रूपबास ने पगड़ी बांधकर, फूलमाला और गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। किसान नेता राजकुमार रूपबास का कहना है कि उमेश राठी विद्यालय में अच्छी शिक्षा और नशा मुक्ति को लेकर बच्चों को जागरूक करेंगे। इस मौके पर मीनू चौधरी, शालू चौधरी, ज्योति दुबे, अनीता, कविता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...