नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीम के चयन को लेकर परीक्षण 28 अक्तूबर को होगा। प्रभारी जिला खेल अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर मेरठ मंडल में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है। इसके लिए जिले की टीम का चयन किया जाएगा। जिला स्तरीय परीक्षण 28 अक्तूबर को दोपहर 3:30 बजे मलकपुर खेल स्टेडियम गौतमबुद्ध नगर में होगा। वहीं मंडल स्तरीय परीक्षण 29 अक्तूबर को सुबह 11 बजे कैलाश प्रकाश स्टेडियम मेरठ में होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 4 से 7 नवंबर तक क्षेत्रीय खेल कार्यालय, मेरठ में आयोजित होगी। प्रभारी जिला खेल अधिकारी ने बताया कि परीक्षण में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण...