Noida News: प्रदर्शन के बाद सभी किसान जेल से रिहा
नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुलिस ने यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना देने जा रहे किसानों को बुधवार को हिरासत में लिया था। पुलिस ने 12 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उनकी रिहाई की मांग को लेकर गुरुवार को किसानों ने दिनभर प्रदर्शन किया। डीसीपी कार्यालय का घेराव किया। किसानों के विरोध को देखते हुए देर शाम जेल में बंद सभी किसानों को रिहा कर दिया गया। जिले के विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने बुधवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस ने प्रदर्शन के लिए जा रहे सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया था। यह भी पढ़ें- Noida News: किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की इसके बाद पुलिस ने 12 किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को विभिन्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.