नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। वन विभाग की टीम ने बुधवार की शाम सेक्टर-2 स्थित कंपनी के कार्यालय में छापेमारी कर प्रतिबंधित प्रजाति के दो कछुए बरामद कर आरोपी को पकड़ा। टीम ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर एफआईआर दर्ज कराई। दादरी रेंज की वन दारोगा ज्योति ने पुलिस को बताया कि दोपहर करीब 2:15 बजे ई-मेल के माध्यम से सूचना मिली कि सेक्टर-2 स्थित कंपनी के कार्यालय में प्रतिबंधित प्रजाति के कछुए पाले गए हैं। सूचना को पुख्ता कर क्षेत्रीय वन अधिकारी दात्ताराम के साथ टीम ने कंपनी के कार्यालय पर छापेमारी की। कंपनी में देखरेख करने वाला चंद्रप्रकाश नामक व्यक्ति मिला। मौके पर भारतीय रूफ्ड प्रजाति के दो कछुए मिले। दोनों कछुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 और 2022 की अनुसूची-1 के अंतर्गत लुप्तप्राय प्राणी हैं। प्रतिबंधित कछुओं को पालना इस नियम ...