Noida News: पौधों को राखी बांधी और संरक्षण का संकल्प लिया
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। शहर में 20 से अधिक रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) ने रक्षाबंधन के दिन शुक्रवार को पौधे को राखी बांधकर संरक्षण का संकल्प लिया। पौधों की वर्षभर देखभाल का भी निर्णय भी लिया गया। शहर के बीस सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने अपने-अपने सेक्टर के पार्क, ग्रीन बेल्ट और सड़क के किनारे लगाए गए पौधे को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इसमें सोसाइटी और सेक्टर के बच्चों और महिलाओं को भी शामिल किया गया। सेक्टर-15 आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष सुमेर सिंह रावत ने बताया कि पदाधिकारियों और बच्चों के साथ मिलकर पौधों को राखी बांधकर पर्व मनाया। बच्चों को रक्षाबंधन और पेड़ों के महत्व के बारे में बताया गया। उन्होंने बताया सेक्टर-15 के अलावा सेक्टर-100 दा विला में भी पेड़ों को राखी बांधकर पर्व मनाया। वहीं, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.