नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन के तुलसी निकेतन क्षेत्र में पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। नलकूप खराब होने के कारण पिछले चार दिनों से पांच हजार से अधिक लोग पानी की किल्लत से झेल रहे हैं। हालाकि जीडीए टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करा रहा है, लेकिन यह व्यवस्था आबादी के मुकाबले नाकाफी साबित हो रही है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को पीने के लिए बाजार से बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि घरेलू कार्यों के लिए भी पर्याप्त पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। तुलसी निकेत सोसाइटी में मंगलवार को नलकूप खराब हो गया था। इसके बाद से अभी तक मोटर की मरम्मत कराकर पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं की गई, जिससे सोसाइटी के पांच हजार से अधिक लोगों को दिक्कत हो रही है

स्थानीय निवासियों की परेशानियां स्थानीय निवासी राहुल गौतम ने बता...