Noida News: पेड़ों की छंटाई न होने से लोग परेशान
नोएडा, अगस्त 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। सेक्टर ज्यू-3 के सी ब्लॉक में पेड़ों की छंटाई न होने से लोग परेशान हैं। उनका आरोप है कि बिना शिकायत के निस्तारण के पोर्टल पर उसका समाधान दिखा दिया जाता है। वहीं, अब आरडब्ल्यूए ने इस संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र भेजकर मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कर्मवीर सिंह भाटी ने बताया कि सी ब्लॉक में पेड़ों की घनी और फैली हुई डालियों की छंटाई के लिए प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बाद छंटाई का काम शुरू तो किया गया, लेकिन केवल एक लाइन के पेड़ों की छंटाई करने के बाद काम बीच में ही रोक दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने समस्या का समाधान किए बिना शिकायत को कागजों में 'रिजॉल्व' दिखाने के लिए महज खानापूर्ति की है। घनी डालियों के कारण कई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.