नोएडा, जुलाई 3 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर रुके एक युवक के साथ लूट की वारदात सामने आई है। बदमाश पहले युवक का मोबाइल और गाड़ी की चाबी छीनकर भागे, फिर मौका मिलते ही उसकी फॉच्र्यूनर भी लेकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने उस गाड़ी का नंबर भी उपलब्ध कराया था, जिससे आरोपी घटनास्थल पहुंचे थे। सेक्टर-68 स्थित गढ़ी चौखंडी निवासी राजकुमार निषाद ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 30 जून की रात करीब 12 बजे सेक्टर-54 स्थित एक पेट्रोल पंप पर अपनी फॉच्यूर्नर कार में डीजल भरवाने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: मारपीट कर चालक से ऑटो और मोबाइल लूटकर फरार इसी दौरान वहां पहले से खड़ी एक कार से कुछ युवक उतरे और उनके पास आ गए। ...