नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के सेक्टर-147 के समीप खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित पेट्रोल खत्म होने पर बाइक को मेट्रो स्टेशन के समीप खड़ी कर पंप पर पेट्रोल लेने के लिए गया था। इसी बीच किसी ने बाइक चोरी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर पी-4 में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। नोएडा के सेक्टर-147 मेट्रो स्टेशन के समीप 10 अगस्त को अचानक उनकी बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया था। वह बाइक को मेट्रो स्टेशन के समीप खड़ी कर पंप पर पेट्रोल लेने चले गए। वह करीब आधे घंटे बाद वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। उन्होंने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करवाई। इसके बाद नॉलेज पार्क थाना पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मेट्रो स्ट...