Noida News: पेंटोग्राफ टूटने से मेट्रो पौने घंटे बाधित
नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, विक्रम शर्मा। मॉल के निर्माण कार्य में लगी क्रेन का उपकरण रविवार शाम एक्वा लाइन पर मेट्रो के ऊपर आ गिरा। इससे सेक्टर-50 में मेट्रो का पेंटोग्राफ टूट गया। इस कारण मेट्रो का संचालन करीब पौने घंटे तक ठप रहा। इसके बाद व्यवस्था ठीक हो पाई। इससे स्टेशनों पर भीड़ बढ़ गई। लोगों को देर तक मेट्रो का इंतजार करना पड़ा। मेट्रो लाइन के पास बन रहे एक मॉल के निर्माण कार्य के दौरान रविवार शाम करीब चार बजे क्रेन का उपकरण मेट्रो के ऊपर आ गिरा। इससे उसका पेंटोग्राफ टूट गया। इसके जरिए मेट्रो को ओएचई लाइन से बिजली मिलती है। मेट्रो का ये उपकरण टूटने से मेट्रो सेक्टर-50 स्टेशन के पास खड़ी हो गई। यह जानकारी मिलने के बाद एनएमआरसी के अफसरों ने दूसरी मेट्रो को बुलवाकर उस मेट्रो को हटवाया। इस दौरान करीब पौने घंटे तक मेट्रो का संचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.