नोएडा, जुलाई 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। जेवर स्थित कैलाश अस्पताल की ओर से गुरुवार को पूर्व सैनिकों एवं वीर सेनानियों के सम्मान में विशेष स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां वीर सेनानियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर उनके अद्वितीय योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। इस अवसर पर कैलाश अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. एके सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक हमारे राष्ट्र का गौरव हैं। उनके सम्मान और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता हमारी प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे जन-जागरुकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस कार्यक्रम में 50 से अधिक ईसीएचएस सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...