Noida News: पूर्व वायुसेना कर्मी से 10 लाख की ठगी
नोएडा, अक्टूबर 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर रकम दोगुनी करने का झासा देकर सेवानिवृत्त वायुसेना कर्मचारी से 10 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेक्टर-21 निवासी शशिकांत एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। उनकी शिकायत के मुताबिक एक व्यक्ति ने दो अक्टूबर को शेयर बाजार का विशेषज्ञ बनकर वाट्सऐप पर संपर्क किया। आरोपी ने शेयर में निवेश करने पर रकम दोगुनी होने का दावा किया। इसके बाद एक वेबसाइट पर उनका पंजीकरण कराया। शुरुआत में उनसे छोटी-छोटी रकम निवेश कराई गई। खाते में मुनाफा दिखने और कुछ रकम बैंक खाते में वापस आने से उन्हें आरोपी पर भरोसा हो गया। इसके बाद उसने अलग-अलग बैंक खातों में उनसे करीब 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। कुछ समय बाद शशिकांत को रुपये की जरूरत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.