नोएडा, अगस्त 15 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-61 में रहने वाले व्यक्ति से तलाकशुदा पत्नी समझौते के नाम पर 51 लाख रुपये लेने के बाद अब दोबारा अवैध रूप से 50 लाख रुपये मांग रही है। आरोप है कि वह न तो समझौते को मान रही और न ही बेटी से मिलने दे रही है। झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर महिला के खिलाफ सेक्टर-58 थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता ऋषभ ने न्यायालय में दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी पहली पत्नी कविता और बेटी सेक्टर-26 में अलग रहती है। उनका पत्नी से दिसंबर 2023 में तलाक हुआ था। इसी बीच कविता ने समझौते के तहत 51 लाख रुपये ले लिए। इसके संबंध में फरवरी 2024 में लिखित समझौता हुआ था। अब पत्नी समझौते को छिपाकर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। झूठी-झूठी शिकायत भी कर रही है। पहले ...