Noida News: पूछताछ करने पर सुरक्षाकर्मियों को दौड़ाकर पीटा
नोएडा, जुलाई 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-116 के गेट नंबर-5 पर रविवार देर रात संदिग्ध कार सवारों से पूछताछ करना सुरक्षाकर्मियों को भारी पड़ गया। आरोप है कि कार चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और उन्हें दौड़ाकर पीटा। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरडब्ल्यूए के कार्यकारिणी सदस्य कोसिंदर यादव ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों को सेक्टर में देर रात आने-जाने वालों से पूछताछ के निर्देश दिए गए थे। पूछताछ करने पर उनका कार चालक से विवाद हो गया। इसके बाद उसके साथी मौके पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद आरडब्ल्यूए ने सेक्टर-113 थाने की पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।घटना का दो मिनट 39 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया के विविध प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.