नोएडा, नवम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-18 बाजार में शनिवार को छोटी दीवाली पर खरीदारों की भीड़ थी। इसी बीच दो बच्चे अचानक ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आ गए और बेसुध होकर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए दोनों को गोद में उठाया और महज चार से पांच मिनट में अस्पताल पहुंचा दिया। समय पर इलाज मिलने से दोनों की जान बच गई। सेक्टर-18 बाजार में शाम करीब चार बजे छह वर्षीय अली हसन और 11 वर्षीय कालू उर्फ शिवम करंट की चपेट में आ गए। दोनों के पिता बाजार में फूल बेचते हैं। बच्चों के करंट की चपेट में आने की सूचना मिलते ही सेक्टर-18 चौकी प्रभारी नवीन तोमर पुलिसकर्मियों अजीत कुमार, हरवीर दिवाकर और अंकित बालियान के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने तत्काल पुलिस की थार गाड़ी को भी सूचना दी। थार पर...