नोएडा, अक्टूबर 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के मेंहदीपुर गांव में वर्ष 2012 में पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में अदालत ने सभी सात आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया। अभियोजन के अनुसार 18 अप्रैल 2012 को कासगंज थाने में दर्ज अपहरण के मामले में वांछित सोहलीन की गिरफ्तारी के लिए उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सारस्वत पुलिस टीम के साथ मेंहदीपुर गांव पहुंचे थे। दबिश के दौरान गांव के करीब 30 लोगों ने पुलिस टीम पर हमला किया। पकड़े गए आरोपी सोहलीन को जबरन छुड़ा लिया था। इस मामले में जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। अदालत ने माना कि पुलिस टीम के मेंहदीपुर जाने की बात साबित है। गवाहों के बयानों में इस पर कोई विरोधाभास नहीं है, लेकिन हमलावर भीड़ में आरोपियों की मौजूदगी का कोई विशिष्ट साक्ष्य नह...