Noida News: पुलिसकर्मी की मौत के मामले में चालक की जमानत याचिका खारिज
नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय ने सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत के मामले में आरोपी हाईवा चालक अनीस की जमानत याचिका खारिज कर दी। जेवर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।दरअसल, 21 जून 2026 की दोपहर विधायक राजेश चौधरी की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बोलेरो गाड़ी से नोएडा एयरपोर्ट जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे पर मुंबई हाईवे इंटरचेंज के पास सामने से आ रहे हाईवा के चालक ने लापरवाही से बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मथुरा रिजर्व पुलिस लाइन के हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह को गंभीर आंतरिक चोटें आईं। उन्हें ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। मृतक पुलिसकर्मी के पुत्र अभिषेक यादव उर्फ दीपक की तहरीर पर थाना जेवर में मुकदमा दर्ज किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.