नोएडा, अक्टूबर 18 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा। बिलासपुर कस्बे में पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चलीं। हमले में एक पक्ष के दो भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बिलासपुर कस्बे के सिरजेखानी मोहल्ला निवासी पुष्पेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब एक महीने पहले बच्चों के विवाद को लेकर पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी। आरोप है कि शनिवार रात वह मंदिर में आयोजित झांकी में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से वार किए। पुष्पेंद्र, उसका चचेरा भाई रितेश समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। घटना के ...