नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के कई हिस्सों में पुरानी सीवर लाइनें अब बदली जाएंगी। प्राधिकरण ने सेक्टर-1, 2, 3 और 15 में करीब 1.90 करोड़ रुपये और बहलोलपुर गांव में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से नई सीवर लाइन बिछाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में काफी समय पहले पाइपलाइन बिछाई गई थी। पुरानी सीवर पाइपलाइनें कई जगहों से टूट गई हैं। कई स्थानों पर पाइपलाइनें चोक होने से सीवर का पानी सड़कों और गलियों में भर जाता है, जबकि कई जगह पाइप फटने से गंदगी फैलने और दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। इससे स्थानीय निवासियों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेक्टर-1, 2, 3 और 15 मेट्रो स्टेशन के कुछ ब्लॉकों में सीवर ओवरफ्लो और लाइन चोक होने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। ...