नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाल्मीकि मोहल्ला निवासी ललित तीन सितंबर की रात कंपनी से काम कर घर वापस आया। खाना खाकर वह घर से बाहर टहलने निकला। प्राइमरी स्कूल के पास दाऊदपुर गांव निवासी विपिन, दुजाना निवासी विशाल और कासना के अरविंद ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर तीनों ने लाठी डंडे से जानलेवा हमला किया। इसके बाद आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।ब्रिजेश कुम...