Noida News: पुरानी पॉलिसी पर एक करोड़ के रिटर्न का झांसा देकर डॉक्टर से 20 लाख ठगे
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर अपराधियों ने पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी पर एक करोड़ रुपये मिलने का लालच देकर सेक्टर-27 निवासी 81 वर्षीय डॉक्टर से 20 लाख रुपये से अधिक की रकम ऐंठ ली। जालसाजों ने पीड़ित से व्हाट्सऐप के जरिये संपर्क कर जालसाजी की। साइबर थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-27 निवासी डॉक्टर रतिश चंद्र ने पुलिस को बताया कि अनजान व्यक्तियों ने उनके व्हाट्सऐप नंबर पर संदेश भेजकर बातचीत शुरू की। आरोपियों के पास उनकी पुरानी इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित कुछ जानकारियां थीं। इन्हीं जानकारियों को साझा कर आरोपियों ने उनका भरोसा जीतने की कोशिश की। इसके बाद पॉलिसी के बदले एक करोड़ रुपये का रिटर्न दिलाने का प्रस्ताव दिया। ठगों ने रकम प्राप्त करने के लिए कुछ औपचारिकताएं पूरी करने औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.