नोएडा, अक्टूबर 21 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। फेसबुक पर पुरानी करेंसी के बदले अधिक रकम देने का विज्ञापन देखकर एक महिला साइबर ठगों के जाल में फंस गई। आरोपियों ने जीएसटी और अन्य शुल्क के नाम पर पीड़िता से 41.45 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता की शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-26 निवासी अनुराधा छेत्री ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्हें फेसबुक पर एक विज्ञापन दिखाई दिया था। इसमें पुरानी करेंसी के बदले बड़ी धनराशि देने की बात कही गई थी। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनको कुछ मोबाइल नंबरों से व्हाट्सऐप और सामान्य कॉल आने लगे। आरोपियों ने पुरानी करेंसी के बदले अधिक रकम दिलाने का भरोसा दिया। कॉल करने वालों में कई ने खुद को जीएसटी अधिकारी बताकर भी बात की। अलग-अलग बहाने...