Noida News: पीजी में चोरी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 2 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने पीजी, हॉस्टल एवं घरों/किराये के कमरों से उपकरण और सामान चोरी करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से छह लैपटॉप, सात मोबाइल फोन, एक चोरी की बाइक, नगदी और अवैध हथियार बरामद हुआ। एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि शाहपुर गांव निवासी विशाल आडभाई ने सेक्टर-126 थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि वह 22 जून की रात दोस्तों के साथ गुरु कृपा भवन नामक पीजी में रुके थे। किसी कारणवश उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया। उन्होंने सुबह देखा तो कमरे से दो लैपटॉप और उनके दोस्त के कमरे से लैपटॉप, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस गायब था। जांच करने पर पता चला कि आरोपी सुबह करीब छह बजे चोरी करके भागा है। घटना का पर्दाफाश करने के लिए एसीपी प्रवीन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम गठित की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.