नोएडा, अगस्त 30 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-122 स्थित एक फ्लैट में पिस्टल के साथ रील बनाने का छह सेकेंड का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वीडियो मार्च 2026 में बनाया गया था और बाद में इसे व्हाट्सऐप स्टेटस पर लगाया गया। वहां से वीडियो दूसरे लोगों तक पहुंचा और इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है और जांच की बात कही है। वायरल वीडियो में शर्ट और जींस पहने एक युवक फ्लैट के अंदर खड़ा दिखाई दे रहा है। उसके पीछे दो युवक फर्श पर बैठे नजर आ रहे हैं। युवक ने कमर में पिस्टल लगा रखी है। वह एक हाथ से सिगरेट पीते हुए दूसरे हाथ से अपनी शर्ट ऊपर करता है और कमर में लगी पिस्टल कैमरे के सामने दिखाता है। वीडियो रिकॉ...