नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-20 थाना क्षेत्र स्थित फिल्म सिटी के पास बुधवार रात यातायात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार को जब्त किया, जबकि कार सवार पुलिस को चकमा देकर मौके पर कार छोड़कर भाग गया। कार से अवैध पिस्टल बरामद हुई। उपनिरीक्षक ने थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।फिल्म सिटी लूप के पास यातायात उपनिरीक्षक सुमित कुमार बुधवार को ड्यूटी दे रहे थे। दिल्ली की तरफ से सफेद फ्राक्स माडल की कार दिखी। कार पर नंबर प्लेट नहीं थी और शीशे जेड ब्लैक काले थे। उसे रुकने का इशारा किया तो वह कार से उतरा और भाग गया। यह भी पढ़ें- Ara News: देसी पिस्टल लेकर घूम रहा बाइक सवार बदमाश गिरफ्तार तलाशी लेने पर कार से एक अवैध पिस्टल, पर्स, 50 रुपये, कई विजिटिंग कार्ड, आधार, पैन कार्ड बरामद हुए। कार सवार की प...