नोएडा, अक्टूबर 27 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में कृष्णा स्कूल के पास सोमवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवती से उसका बैग छीन लिया और भागने लगे। युवती के शोर मचाने पर सामने से आ रहे उसके पिता और भाई-बहन ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक पतवाड़ी निवासी शिवानी यादव ने बताया कि वह सोमवार को घर का कुछ सामान खरीदने के बाजार जा रही थीं। जैसे ही वह कृष्णा स्कूल के गेट के पास पहुंचीं तो बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका बैग छीन लिया और भागने लगे। शिवानी के शोर मचाने पर सामने से आ रहे उनके पिता ओमकार यादव, भाई वंश यादव और बहन खुशी यादव ने बाइक सवारों को पकड़ लिया। छीना गया सारा सामान बैग समेत मौके पर ही बरामद हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों यु...