नोएडा, जुलाई 4 -- Noida News: नोएडा, कुलदीप शर्मा। पासपार्ट बनवाने के लिए लोगों को अब पहले से ज्यादा इंतजार करना पड़ रहा। सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग के पासपार्ट सेवा केंद्र पर आवेदन करने वालों को अपॉइंटमेंट के लिए 40 से 45 दिन तक का इंतजार करना पड़ रहा।

नई पासपोर्ट काउंटर सेवा डाक विभाग के पासपोर्ट सेवा केंद्र पर जल्द ही तीसरी पासपोर्ट काउंटर सेवा शुरू की जाएगी। डाक विभाग के हेड पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि करीब छह महीने पहले केंद्र पर प्रतिदिन 65 से 70 आवेदक आते थे, जबकि अब यह संख्या बढ़कर 75 से 80 हो गई है। पहले से ही दो काउंटर से पासपार्ट सेवी दी जा रही है। एक काउंटर पर रोजाना 30 से 35 पासपोर्ट से जुड़े आवेदन और समस्याओं का समाधान किया जाता था, लेकिन अब यह संख्या बढ़ाकर 40 से 45 तक पहुंच गई है।

दस्तावेजों का सत्यापन पोस्ट मास्ट...