नोएडा, अगस्त 4 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पालतू कुत्ते के काटने के विरोध करने पर पड़ोसी से मारपीट का मामले सामने आया है। इसके अलावा आवारा कुत्तों को पकड़ने पहुंची प्राधिकरण की टीम के दौरान हुए विवाद में महिला से अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस ने दोनों में मुकदमा दर्ज किया है। ईकोटेक तीन थाना क्षेत्र की खुशीराम कॉलोनी में मधूसूदन शाह परिवार के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने एक मई 2026 को उनकी पत्नी को काट लिया। घटना के बाद जब वह अपनी पत्नी के साथ शिकायत करने पड़ोसी के घर पहुंचे तो आरोपी ने गाली-गलौज करते मारपीट कर दीRs.। हमले में उनकी पत्नी घायल हो गई। मामले में पहले एनसीआर दर्ज हुई थी। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। वहीं, ग्रेनो वेस्ट की महागुन माईवुड्स सोसाइटी में एन...