Noida News: पार्टी में लिफ्टकर्मी के गले पर ब्लेड मारा
नोएडा, सितम्बर 6 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-73 में शराब पार्टी के दौरान रुपये के लेनदेन को लेकर चार दोस्तों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने साथी के गले पर ब्लेड से वार कर दिया। आरोपियों ने घायल लिफ्टकर्मी से आठ हजार रुपये भी छीन लिए और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की पत्नी की शिकायत पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने तीनों आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सर्फाबाद गांव में फूलकुमारी अपने पति जितेंद्र के साथ रहती हैं। जितेंद्र लिफ्ट लगाने और मरम्मत का काम करते हैं। उनके साथ यादराम उर्फ कल्लू, दीपक और फरमान भी काम करते हैं। चारों के बीच दोस्ती थी। जितेंद्र को काम के बदले शनिवार को कुछ रुपये मिले थे। इसके बाद तीनों साथियों ने उन्हें सेक्टर-73 स्थित ए-स्क्वायर बिल्डिंग के पास बुलाया। रात करीब पौने 12 बजे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.