Noida News: पार्क में जुआ खेल रहे नौ लोग गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 2 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-24 थाने की पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि सेक्टर-12 के प्रियदर्शनी पार्क में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कई लोग हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। पुलिस को देखकर वे भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर नौ लोगों को दबोच लिया। आरोपियों की पहचान दिल्ली के गाजीपुर के विनीत शर्मा, दिल्ली के अशोक नगर के मनीष, चिराग गुप्ता, अंकित गौतम, अंकित, प्रवीन कुमार, राजू, चंद्र देव तिवारी और नोएडा सेक्टर-11 निवासी संदीप कसाना के रूप में हुई। पूछताछ में बताया कि सभी एक-दूसरे को आपस में जानते हैं। आपसी सहमति से एकत्रित होकर हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.