नोएडा, अक्टूबर 31 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ला रेजिडेंसिया सोसाइटी में पालतू कुत्ते को पार्क में घुमाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पार्क में कुत्ते के गंदगी करने पर शुरू हुई बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया। आरोप है कि एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर महिला की तरफ दौड़ पड़ा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सोसाइटी की एक महिला अपने पालतू कुत्ते को लेकर पार्क में पहुंची। वहां कुत्ते के खुले में गंदगी करने पर एक व्यक्ति ने विरोध जताया। उन्होंने कहा कि पार्क में छोटे बच्चे खेलते हैं और कुत्तों के खुले में गंदगी करने से बच्चों को परेशानी होती है। इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर एक व्यक्ति डंडा लेकर महिला की ओर बढ़ता दिख...