नोएडा, अगस्त 28 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। प्राधिकरण के उद्यान विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक ने सेक्टर डेल्टा-एक का निरीक्षण किया। इस दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने डी ब्लॉक पार्क में पाथवे का निर्माण कराने की मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। सभी पार्कों का रखरखाव सही किए जाने की मांग की है। वरिष्ठ प्रबंधक ज्ञानेंद्र यादव ने सेक्टर के पुराने पाथवे के चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। आरडब्ल्यूए ने डी ब्लॉक के छोटे पार्क में पाथवे बनवाने की मांग की है। इस पर वरिष्ठ प्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्चाधिकारियों से आरडब्ल्यूए की मुलाकात कराई जाएगी। चर्चा करके शीघ्र इसका कार्य शुरू कराया जाएगा। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि करीब 25 वर्षों से आज तक किसी अधिकारी ने पार्क की बदहाली पर संज्ञान नहीं लिया, जबकि अतिरिक...